Rohit Shetty Net Worth: Income, Age, Family, Career, Education

Rohit Shetty Net Worth: Income, Age, Family, Career, Education: Khabarfresh24 पर आपका स्वागत है। नमस्कार दोस्तों! खबरफ्रेश24 में आपका हार्दिक स्वागत है। आज हम आपको भारतीय सिनेमा के सबसे सफल और पॉपुलर डायरेक्टर्स में से एक, Rohit Shetty के बारे में जानकारी देंगे।

इस आर्टिकल में हम जानेंगे Rohit Shetty Net Worth, उनकी आय, उम्र, परिवार, करियर और शिक्षा के बारे में। तो चलिए शुरू करते हैं!

कौन है Rohit Shetty?

रोहित शेट्टी एक जानी मानी पर्सनालिटी में से ही एक है जो की एक्टर, प्रोडूसर, लेखक तथा पॉपुलर मूवीज जैसे गोलमाल, Simmba, Singham, Chennai Express के डायरेक्टर है और खतरों के खिलाड़ी के कई सीजन में होस्ट के रूप में देखे जा चुके है।

Rohit Shetty Birth and Age

Rohit Shetty का जन्म 14 मार्च वर्ष 1974 को हुआ। इनका जन्म महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ। 2024 के अनुसार इनकी उम्र 50 वर्ष(Rohit Shetty Age) है।

Rohit Shetty Family

Rohit Shetty Family

Rohit Shetty सर की फैमिली की बात करे तो उनके पिताजी का नाम M.B Shetty था जो की पहले एक स्टन्टमैन थे उसके बाद एक्शन डायरेक्टर भी बने। उनकी माता जी Ratna Shetty भी एक Stuntwomen थी जिन्होंने सीता और गीता जैसी फिल्मो में एक्शन सीन(Action Scenes) किये है।

रोहीत शेट्टी के पापा का देहांत हो गया था जब वह मात्र 8 साल के थे और 3rd क्लास में पढ़ते थे।

Koffee with Karan शो में वह अजय देवगन के साथ आये और उन्होंने अपने पापा के देहांत के बाद अपने परिवार की आर्थिक स्तिथि का विवरण दिया की कैसे उनके पिताजी के जाने के बाद उनकी माताजी ने घर की सारी जिम्मेदारी अपने कंधे ली।

रोहीत ने कहा:

“हाँ, वह पहले एक स्टंट कलाकार थी, इसी तरह मेरे पिताजी और माँ की मुलाकात हुई। और उसके बाद, जब पिताजी अच्छा कर रहे थे, तब उन्होंने काम करना बंद कर दिया था.. फिर उनके निधन के बाद, कोई नहीं… ऐसे थे घर पर वित्तीय संकट। फिर उसने एक जूनियर कलाकार के रूप में काम करना शुरू किया, जब तक मैंने काम करना शुरू नहीं किया, तब तक उसने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की कहानी की तरह काम किया।”

Rohit Shetty की वाइफ और एक बेटा भी है उनकी वाइफ का नाम Maya Shetty(Wife of Rohit Shetty) है तथा उनके बेटे का नाम ईशान(Son of Rohit Shetty) है। रोहित की शादी 2005 में Maya More से हुई जो की एक बैंकर है।

Rohit Shetty Career

रोहित का करियर 17 साल की उम्र से शुरू हुआ। वह असिस्टेंट डायरेक्टर बने अजय देवगन की पहली फिल्म में जो की “Phool Aur Kaante” थी।

उसके बाद उन्होंने अजय देवगन के साथ दूसरी मूवी में काम किया जो की “Suhaag” थी, इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के बॉडी Doubling की। उसके बाद उन्होंने “जुल्मी” में काम किया।

इसके बाद उन्होंने अजय देवगन से साथ एक कई मूवीज में काम किया जिन मूवीज के नाम थे “प्यार तो होना ही था” “हिंदुस्तान की कसम” “राजू चाचा” आदि।

 

2003 में रोहित ने स्वतंत्र डायरेक्टर के रूप में अपनी पहली फिल्म डायरेक्ट की जिसका नाम था “Zameen” जिसके अभिनेता अभिषेक बच्चन और अजय देवगन थे और अभिनेत्री बिपाशा बासु, ये मूवी एक एवरेज मूवी थी। उसके बाद 2006 में रोहित को अपनी गोलमाल कॉमेडी मूवी से फेम मिला जो की एक बहुत ही प्रसिद्ध मूवी रही। गोलमाल रोहित शेट्टी की पहली हिट मूवी थी।

फिर 2008 में उन्होंने 2 और कॉमेडी मूवी डायरेक्ट की जो की थी “Sunday” और “Golmaal Returns“.

2009 में उनकी एक और मूवी “All The Best” आई। कुछ समय बाद, 2010 में उनकी गोलमाल सीरीज की 3rd मूवी “Golmaal 3” रिलीज़ हुई जो की ब्लॉकबस्टर मूवी रही।

2010 में ही रोहित शेट्टी “Comedy Circus” के जज के रूप में भी टीवी पर दिखे।

अजय देवगन के साथ काम जारी रखते हुए, 2011 में उनकी एक एक्शन और धमाकेदार मूवी “Singham” आई जिसमे अजय देवगन में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया। 2012, में उनकी मूवी “Bol Bachhan” आई जिसमे अभिषेक बच्चन भी नजर आये।

इनकी एक और हिट मूवी का नाम “Chennai Express” है जो की 9 अगस्त 2013 में रिलीज़ हुई, जो की एक बेस्ट बॉलीवुड मूवीज में से एक है।

2014 में सिंघम सीरीज को जारी रखते हुए रोहित ने अपनी “Singham Returns” को रिलीज़ किया। 2014 में ही खतरों के खिलाड़ी टीवी शो के सीजन 5 के होस्ट भी बने। उसके बाद उनकी मूवी “Dilwaale” आई जिसमे शाहरुख़ और काजोल का मुख्य किरदार रहा।

रोहित सर खतरों के खिलाड़ी सीजन 5,6 और सीजन 8 से 14 होस्ट रहे है। शेट्टी सर ने इसके बाद Golmaal Again को मार्गदर्शन दिया। जो की 2017 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी। उसके बाद 2018 में “Simmba” रिलीज़ की, यह एक एक्शन कॉमेडी पिक्चर थी।

Source of “Rohit Shetty Career” Section “Wikipedia

Rohit Shetty Education

रोहित शेट्टी की एजुकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है पर इतना बताया जाता है की उन्होंने अपनी स्कूलिंग St Mary’s School, Maharashtra से की है

Rohit Shetty Net Worth

Rohit Shetty Net Worth

अगर बात करे Rohit Shetty Net Worth की तो कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इनकी नेटवर्थ 40 मिलियन डॉलर्स से भी अधिक है यानी की 330 करोड़(Rohit Shetty Net Worth in Indian Rupees) से भी ज्यादा है जिसके लिए उन्होंने 17 साल की उम्र से मेहनत से काम किया है।

Rohit Shetty Income

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार पता चला है की Rohit Shetty Production House Pvt. Ltd एक प्रोजेक्ट के 18 करोड़(Rohit Shetty Income) से भी ज्यादा चार्ज करते है। निर्देशन के अलावा, वह ब्रांड एंडोर्समेंट और रियलिटी शो की होस्टिंग से भी कमाई करते हैं।

Rohit Shetty Awards and Achievements

  • 2015 Stardust Awards-Dream Director: Nominated
  • 2014 International Indian Film Academy Awards-Best Direction: Nominated
  • 2014 Filmfare Awards-Best Director: Nominated
  • 2014 Zee Cine Awards-Best Action: Nominated
  • 2014 Zee Cine Awards-Best Director: Nominated
  • 2013 Zee Cine Awards-Best Director: Nominated
  • 2012 International Indian Film Academy Awards-Best Direction: Nominated
  • 2012 Stardust Awards-Dream Director: Winner
  • 2012 Stardust Awards-Dream Director: Winner
  • 2012 Zee Cine Awards-Best Director: Nominated
  • 2011 Stardust Awards-Dream Director: Nominated

निष्कर्ष

जैसा की इस पुरे आर्टिकल में हमने आपको रोहित शेट्टी के बारे में सब कुछ सांझा किया जितनी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध थी हमने सभी यहाँ शामिल की है। इसके अलावा आपका कोई सवाल या कुछ शेयर करना है तो आप कमेंट कर हमे बता सकते है।

बाकी आप को हमारा आर्टिकल”Rohit Shetty Net Worth: Income, Age, Family, Career, Education” अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों को भी जरूर भेजे।

इसे भी पढ़े: Carryminati Net Worth: Income, Education, Family, Career

Leave a Reply